उपयोग के नियम
अंतिम बदलाव 13 अक्टूबर 2026
- युक्ति कम्प्रेस फ़ोटो और PDF को छोटा करता है। यह इस साइट पर लिखे किसी सरकारी दफ़्तर, बैंक या कंपनी से जुड़ा नहीं है; ये नाम सिर्फ़ बताते हैं कि फ़ाइल किस काम की है।
- दिखाई गई साइज़ सीमाएँ वे हैं जो ये वेबसाइटें आम तौर पर माँगती हैं। जहाँ अपलोड कर रहे हैं, वहाँ लिखी सीमा ज़रूर देखें।
- भुगतान से पहले कीमत दिखाई जाती है: प्रति फ़ाइल, आपकी फ़ाइल के साइज़ के हिसाब से। अगर फ़ाइल पहले से छोटी थी या हम साइज़ तक नहीं पहुँच पाए, तो कोई पैसा नहीं लिया जाता।
- केवल वही फ़ाइलें अपलोड करें जिनका उपयोग करने का आपको अधिकार है। कुछ भी गैरकानूनी अपलोड न करें।
- फ़ाइल छोटी करने से उसकी गुणवत्ता कम होती है। अपलोड करने से पहले फ़ाइल देख लें।
संचालक: युक्ति ऐप्स, भारत। संपर्क: admin@yuktiapp.in